रिपोर्टर ज्ञान चंद्र शुक्ला बाँदा
फतेहपुर। आईजीआरएस शिकायत निस्तारण के मामले में जनपद फतेहपुर ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। दिसंबर माह की आईजीआरएस रैंकिंग में फतेहपुर जिला पूरे उत्तर प्रदेश में अव्वल रहा। यह सफलता पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के प्रभावी निर्देशन और सतत निगरानी का परिणाम मानी जा रही है।
बताते हैं कि पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। इसका असर यह रहा कि जनपद के सभी 22 थानों ने शिकायतों के समाधान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। आईजीआरएस के माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भरोसा भी बढ़ा है। जनपद की इस उपलब्धि को लेकर पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है और इसे आगे भी बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
र
