युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालयद्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

Blog

  अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

बांदा।  मेरा युवा भारत बांदा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराई गई |इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में नृत्य प्रतियोगिता, लोकगीत प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, रील/शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता, कविता कंपटीशन, नारा लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया मंच का संचालन अदिति मिश्रा एवं स्वतंत्र साहू द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी उपस्थित थे| विशिष्ट अतिथि के रूप में मेरा युवा भारत के मनोनीत सदस्य प्रमुख कुमार प्रमोद कुमार तिवारी जी, पदम श्री सम्मानित जल पुरुष उमाशंकर पांडे, चेयरमैन मालती बसु, क्षेत्रीय अधिकारी उच्च शिक्षा दीपाली गुप्ता, डॉ अशोक सिंह परिहार प्रांत प्रतियोगी छात्र प्रमुख एबीवीपी| कार्यक्रम का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद जी के पहले चित्र पाल माल्यार्पण कर किया गया तत्पश्चात अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर किया गया| कार्यक्रम अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी श्री सुशील करोलिया द्वारा की गई| स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांदा की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत किया गया| अपने संबोधन में माननीय विधायक जी ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया उन्होंने कहा यह सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार को समाप्त कर देता है| रील/ शॉर्ट फिल्म में प्रथम स्थान राकेश कुमार द्वितीय स्थान लालबाबू गुप्ता तृतीय स्थान वीरेंद्र ने प्राप्त किया| लोकगीत में प्रथम स्थान राम मिलन द्वितीय स्थान आनंद सिंह एवं तृतीय स्थान राकेश कुमार ने प्राप्त किया| नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आर्य कन्या इंटर कॉलेज में द्वितीय स्थान भगवती प्रसाद उमर इंटर कॉलेज तथा तृतीय स्थान बड़ोखर खुर्द ने प्राप्त किया| नुक्कड़ नाटक में प्रथम स्थान आर्य कन्या इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांदा तथा तृतीय स्थान अतर्रा पीजी कॉलेज ने प्राप्त किया| भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मेधावी रावत द्वितीय स्थान मुकेश एवं तृतीय स्थान वैष्णवी शुक्ला ने प्राप्त किया| कविता लेखन में प्रथम स्थान अदिति मिश्रा द्वितीय स्थान प्रशांत कुमार तथा तृतीय स्थान अशफिया खान ने प्राप्त किया| नारा लेखन में प्रथम स्थान फाशिफा ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान पलक साहू एवं तृतीय स्थान पारुल सेन ने प्राप्त किया| पेंटिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान खुशी कुमारी ने प्राप्त किया| कार्यक्रम में स्वयंसेवक सुभाष त्रिपाठी, दिव्यांश निगम, पूर्व स्वयंसेवक रवि अवस्थी, स्नेहा नामदेव, हर्ष नामदेव प्रियांशी यादव ,जय राजपूत, प्रीति दीक्षित समेत जिले भर के तमाम युवा साथीगण उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *