*20 हजार लेने के बाद बाइक पर बैठाकर बंगरा रोड ले जाने और छेड़खानी का आरोप*

 

ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने दो युवकों पर ₹20 हजार रुपये लेने के बाद उसे बाइक पर बैठाकर बंगरा रोड की ओर ले जाने तथा वहां छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। घटना 16 सितंबर की बताई गई है।
नगर क्षेत्र निवासिनी पीडित महिला ने कोतवाली मे शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि राघवेंद्र निवासी दलालनपुर तथा रिहान निवासी तोपखाना ने उससे ₹20 हजार रुपये लिए। इसके बाद उसे बाइक पर बैठाकर बंगरा रोड की ओर ले गए, जहां उसके साथ छेड़खानी की गई।
पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *