शिव शर्मा की रिपोर्ट
_तुमड़ीबोड़:::: ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़ के मुख्य नहर मार्ग में अवैध कब्जा की वजह से नहर का काम स्वीकृत होने के बाद भी काम अटका हुआ है, संबंधित विभाग के अधिकारियों ने इस नहर का सीमांकन,नापजोख किया उस समय ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़ के सरपंच पंच और दर्जनों ग्रामवासी शामिल हुए थे, कुछ जगहों पर अवैध कब्जा भी पाया गया, अधिकारियों ने कब्जा हटाने की बात भी कही लेकिन कब्जा नहीं हटा, और ग्राम के सैकड़ों एकड़ जमीन के कई किसानों को खेत जाने आने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि नहर का मार्ग बहुत ही संकरा होने की वजह से किसानों को ट्रैक्टर या अन्य वाहन या फसल कटाई करने के लिए हार्वेस्टर ले जाने में दिक्कत होती है, फेंसिंग होने से और दिक्कत बढ़ गई, तीन चार वर्ष पूर्व स्थानीय विधायक दलेश्वर साहू ने सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा था कि नहर पार के मार्ग को इतना चौड़ा किया जाए कि किसानों की गाड़ी ट्रैक्टर या अन्य वाहन और मेरी गाड़ी इस नहर पार में चलना चाहिए, उस समय संबंधित विभाग के अधिकारियों ने हा हो जाएगा बोला था लेकिन हुआ कुछ नहीं उल्टा नहर पार के पास कब्जा करने वाले ने गांव के दो लोगों पर दुर्भावना वश, मनगढ़ंत और झूठे आरोप लगाकर केस दर्ज कर दिया , वो दोनों ग्रामीण पिछले दो सालों से कोर्ट पेशी में जा रहे हैं, उनको मानसिक और हजारों रुपए की आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है, उन्होंने झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है और न्याय की मांग की है, उन्होंने इसकी शिकायत सी एम हेल्पलाइन नंबर पर करने की बात भी की है ताकि न्याय मिल सके।
