कृष्ण कुमार कुशवाहा अभिवादन एक्सप्रेस संवाददाता
कृष्ण कुमार कुशवाहा
*नदीगांव* नदीगांव ब्लॉक कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत बैठक हुई! गिरधारी लाल फौजी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई!जिसमें किसानों की बिजली, पानी, डीजल पेट्रोल आदि समस्याओं को लेकर चर्चाएं हुई!गांव के विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई!बैठक में आये ग्रामवासियों ने समस्याओं को रखा!गांव में नाला निर्माण, साफ सफाई, श्मशान घाट, गौ शाला, कीड़ा स्थल, सड़क निर्माण कार्य आदि समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने वीडियो नदीगांव गजेंद्र प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सौपा!जिसमें भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने कहा गांव क्षेत्र की समस्याओं को जल्द पुरा किया जाये!बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अनुरुद्ध सिंह नदीगांव गिरधारी लाल फौजी,हर विजय, रामप्रकाश कुशवाहा, राम शंकर कुशवाहा,अशोक राज,राहुल, बाबू राम बाथम, कृष्ण कुमार कुशवाहा,आदि किसान यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहें!
