अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
दिनांक 31/5/2026 को मुंबई स्थित जे डब्ल्यू मेरियट होटल में भारत कांकेल्व 2026 के एक्सीलेंस ऑफ रियल स्टेट एवार्ड से चिराग़ फाउंडेशन के सह-संरक्षक अक़ील अहमद खान और डॉक्टर सबीहा रहमानी की पुत्री डॉक्टर सदफ खान को सम्मानित किया गया । यह पुरस्कार डॉक्टर सदफ खान को प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी एवं सशक्त महिला श्रीमती किरन बेदी के द्वारा प्रदान किया गया ।
यह उपलब्धि उनकी संस्था SDG रियल एस्टेट के लिए गर्व का क्षण है । उनकी संस्था के द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार हमारी संस्थापक एवं CEO, डॉ. सदफ़ खान को भारत 2.0 कॉन्क्लेव में डॉ. किरण बेदी द्वारा “Excellence in Tech-Driven Real Estate Innovation 2026” सम्मान से सम्मानित किया गया ।
यह सम्मान उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ SDG रियल एस्टेट की पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और नवाचार का प्रतीक है। हम इस सम्मान के लिए हृदय से आभारी हैं और भविष्य में भी रियल एस्टेट क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार और सकारात्मक प्रभाव के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं । डॉ. सदफ़ खान और SDG रियल एस्टेट परिवार के सभी सदस्यों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई।
