अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा: आगरा डिस्कान के मुख्य अभियंता तकनीक आर.एन सरोज बुधवार को बांदा शहर के जिला रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे। जहां पर इन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और 28 मई को आए आंधी तूफान से हुए बिजली विभाग के नुकसान को लेकर बातचीत की और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
आगरा डिस्कान के मुख्य अभियंता तकनीकी आरएन सरोज ने बताया कि अभी 28 मई को चित्रकूट मंडल में भीषण आंधी तूफान आया था। जिसमें हमारे विभाग को भारी नुकसान हुआ है और बांदा और हमीरपुर में सबसे ज्यादा नुकसान पाया गया है। इन्होंने कहा कि अभी तक हमने सभी 33 केवीए के सब स्टेशन चालू कर लिए हैं वहीं 11केवी के जिससे हम विद्युत उपभोक्ताओं को सप्लाई देते हैं उनमें लगभग सभी स्टेशनों को भी चालू कर लिया गया है और देर रात तक पूरी तरह से इनको चालू कर लिया जाएगा। इन्होंने बताया कि बिजली विभाग ने 99% तक विद्युत सप्लाई को सामान्य कर लिया है और कुछ जगहों पर जो अभी समस्या है उसको भी चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। इन्होंने बताया कि हमने अधिकारियों के साथ समीक्षा की है जिसमें उनके द्वारा जो भी डिमांड हमारे सामने रखी गई है उसको भी उपलब्ध कराया गया है। और बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा युद्ध स्तर पर काम जारी है और पूरी तरह से बिजली की व्यवस्था को बहाल करने का काम किया जा रहा है। साथ में मुख्य अभियंता विद्युत मुनीश चोपड़ा, एसी विद्युत रविकांत,एक्सियन विद्युत राजीव रंजन आदि मौजूद रहे।
