विश्व रेड क्रॉस दिवस पर बांदा में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन*

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बांदा के तत्वाधान में विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर गुरुवार को रेड क्रॉस भवन, पीली कोठी बांदा में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया।
रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अमित सेठ ‘भोलू’ ने बताया कि रेड क्रॉस समिति के संस्थापक स्वर्गीय हेनरी ड्यूनेंट की जयंती 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसी उपलक्ष्य में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा लगभग 200 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही समिति के सदस्यों ने अपने ब्लड ग्रुप की जांच भी कराई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदों को रक्तदान उपलब्ध कराया जा सके।
इस अवसर पर पूर्व सचिव संतोष मसुराहा, अशोक त्रिपाठी,जीतू डॉ मनोज शिवहरे,सभापति संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष राम बहोरी शिवहरे, मयंक श्रीवास्तव,सुनील सक्सेना,पीयूष गुप्ता,भैरव प्रसाद अग्रवाल,श्रीमती रेखा भटनागर,प्रशांत शर्मा,आदित्य सिंह,पंकज रावत,भुवनेंद्र रावत,डॉ दिनेश दीक्षित जी,सुनील दीक्षित,अशोक कुमार गुप्ता,डॉ एसपी गुप्ता, तरुण खरे , लक्ष्मी प्रसाद ओमर नईम नेताजी, पन्नालाल धुरिया, मनीष गुप्ता, दीपक शुक्ला, विष्णु ओमर वृंदावन गुप्ता अभिषेक श्रीवास्तव बब्बू भाई सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *