इंदौर की दंपति ने बचाई चार बच्चों की जान

Blog

    मंदसौर/    नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)– पुलिस थाना दलौदा क्षेत्र के आक्या गाँव के पास दिनांक 08.04.26 की रात एक चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराया जिसमें कार में सवार 6 बच्चे तथा 4 महिला पुरुष को गंभीर चोटें आई। सूचना मिलने पर दलौदा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची जिस पर वहां से गुजर रहे हैं इंदौर के रहने वाले दम्पति पंकज सिंह पिता जीत सिंह तथा उनकी पत्नी अंजू सिंह पति पंकज सिंह निवासी विजयनगर इंदौर ने पुलिस की घायलों को अस्पताल पहुँचाने में उत्कृष्ट सहायता की गई। अंजू सिंह घायल बच्चों को स्वयं लेकर पुलिस की गाडी में बैठी जिससे समय रहते घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया तथा घायलों की जान बचाई गई। इंदौर के रहने वाले पंकज सिंह तथा उनकी पत्नी अंजू सिंह की इस उत्कृष्ट सहायता के लिए थाना प्रभारी दलौदा उपनिरीक्षक शुभम व्यास द्वारा उन्हें थाना परिसर में बुलाकर स्वागत- सम्मान कर धन्यवाद दिया गया। साथ ही पंकज सिंह तथा अंजू सिंह जी का नाम मध्य प्रदेश शासन की राहवीर योजना 25000 रुपये ईनाम हेतु भेजा गया है। दलौदा पुलिस की सभी आम जन से अपील है कि आप सभी किसी एक्सीडेंट में घायल को अस्पताल पहुँचाने में पुलिस की मदद करें।

फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *