मां भानेश्वरी देवी शक्तिपीठ सिंघोला में 1129 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित हुई**

Blog

 

 

शिव शर्मा की रिपोर्ट

राजनांदगांव। जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर बसे ग्राम सिंघोला में मां भानेश्वरी देवी शक्तिपीठ में 1129 ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए हैं। शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्रि में घी के ज्योति कलश 527एवं तेल की ज्योति कलश 602 प्रज्जवलित किए गए। 22 मार्च को यहां पंचमी कलश स्थापना की जाएगी। 25 मार्च को हवन यज्ञ पूजन एवं पूर्णाहुति, 26 मार्च को जंवारा विसर्जन एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।देवी जस भजन प्रतिदिन शाम 6 बजे से प्रारभ किया जाता है। और विशेष माता का जगराता एवं जस झांकी।मंदिर समिति के पुजारी दिलीप कुमार ठाकुर, अध्यक्ष नंद (नरेंद्र) साहू, उपाध्यक्ष भोज राम साहू, कोषाध्यक्ष सुरेश साहू, सचिव रोशन साहू,सह सचिव कुबेर साहू,संरक्षक लखन साहू, पुराणिक साहू, रामबिलास साहू, अमर सिंह, भुवन साहू आदि माता की सेवा में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *