पुलिस अधीक्षक जालौन ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई

Blog

अनिल कुमार प्रभाकर की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की गई।

जनसुनवाई के दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करते हुए उन्हें उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से हल किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि फरियादियों के साथ संवेदनशीलता एवं सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *