पेट्रोलियम आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Blog

.

अनिल कुमार प्रभाकर की रिपोर्ट

उरई, जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में सभागार जालौन में बीपीसीएल प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनसामान्य को पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विशेष रूप से गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि यदि जनपद में कहीं से भी कालाबाजारी, अवैध भंडारण या किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार ने गैस एवं पेट्रोलियम एजेंसी प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे पारदर्शिता बनाए रखें और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही आमजनमानस से अपील की गई कि घरेलू गैस सिलेंडर, डीजल एवं पेट्रोल से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही अफवाह फैलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *