अपराधियों को सजा दिलाने पर जोर, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Blog

 

अनिल कुमार प्रभाकर की रिपोर्ट

उरई, जालौन। जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा पुलिस लाइन उरई में अपर जिलाधिकारी जालौन तथा समस्त एसडीएम/सीओ एवं अभियोजन अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की गई।

गोष्ठी के दौरान विभिन्न न्यायालयों में चल रहे आपराधिक वादों, विशेषकर गैंगस्टर एक्ट एवं महिला अपराधों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इन मामलों में प्रभावी पैरवी करते हुए अपराधियों को सख्त सजा दिलाई जाए।

इसके साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं तेज बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *