जल अर्पण 2026 का कार्यक्रम का आयोजन

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

विकास खण्ड तिन्दवारी के ग्राम पंचायत तेरहीमाफी के राजस्व ग्राम सोनरही ग्राम में जल अर्पण 2026 का कार्यक्रम अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण), बाँदा, सहायक अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव तथा ग्रामवासियों द्वारा सहर्ष रूप से ग्राम सोनरही में निर्मित 900 किली0 सी0डब्ल्यू0आर0 कैम्पस में मनाया गया है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, सचिव तथा ग्रामवासियो के मालार्यपण तथा स्वागत समारोह का कार्य प्रारम्भ कर जल अर्पण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम के दौरान योजना के जूनियर इंजीनियर श्री रमेश गुप्ता अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजना के अन्र्तगत कराये गये कार्यो का विस्तृत विवरण एवं यमुना जल को शुद्ध एवं क्लोरीन युक्त कर ग्रामवासियो तक पहुँचाने तक की प्रक्रिया से उपस्थित ग्रामवासियो को अवगत कराया एवं टोटी के माध्यम से ही पेयजल उपयोग हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम लोगों को जल के उचित प्रयोग व संरक्षण हेतु जल शपथ भी दिलायी गयी। अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) द्वारा कार्यक्रम में अवगत कराया गया है कि ग्राम के समस्त 138 घरों में गृह जल संयोजन उपलब्ध कराकर पेयजलापूर्ति दैनिक रूप से संचालित होने के पश्चात् ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव द्वारा ग्राम को हर घर नल प्रमाणित किया गया है एवं जल अर्पण कार्यक्रम द्वारा उक्त ग्राम पंचायत को अपने मार्गदर्शन में ग्राम में पेयजल संचालन, रखरखाव, जल संरक्षण हेतु अर्पित किया जाता है। उक्त कार्यो में कार्यदायी संस्था मैसर्स एन0सी0सी0 द्वारा अगले 10 वर्षो तक सहयोग प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम के अन्त में ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामवासियों को टोटी से पानी लेने, पानी न बरवाद करने हेतु ग्रामवासियों को समझाया गया एवं ग्रामवासियो तथा ग्राम प्रधान/ग्राम सचिव द्वारा ग्राम में शुद्ध एवं सुचारू पेयजल आपूर्ति हेतु जल जीवन मिशन के कार्यो में कार्यरत जल निगम तथा एन0सी0सी0 के इंजीनियरों को धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *