जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार उरई का किया निरीक्षण

Blog

 

अनिल कुमार प्रभाकर की रिपोर्ट

उरई, जालौन। जनपद में कारागार व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से श्रीमान जनपद न्यायाधीश जालौन, जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय तथा पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार उरई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की सुरक्षा, बंदियों की सुविधाओं तथा साफ-सफाई की व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों में जाकर बंदियों से बातचीत की और उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को परखा गया तथा रसोईघर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों की उपलब्धता तथा चिकित्सकीय सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराई जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें समय पर उचित उपचार उपलब्ध कराया जाए।

निरीक्षण के समय जेल परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि कारागार में स्वच्छता, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखते हुए बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि कारागार में रह रहे बंदियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *