विजय द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार
सनत कुमार बुधौलिया
उरई llजिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई शासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी स्वयं जिम्मेदारी लेकर कार्य करें। जनसुनवाई के दौरान कई मामलों में मौके पर ही समाधान कर नागरिकों को राहत प्रदान की गई।
