सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट
जालौन जनपद में पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुद्रण बनाने की सोच के साथ एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने राजीव कुमार शर्मा को उरई नगर का नया क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया है।
बताते चले कि उरई सीओ सिटी का पद पूर्व क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त चल रहा था। अब इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को क्षेत्राधिकारी लाइन के पद पर तैनात रहे राजीव कुमार शर्मा को सौंपा गया है।
पुलिस प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजीव कुमार शर्मा नगर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिसिंग से जुड़ी सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्हें पुलिस विभाग में लंबा और बेहतर अनुभव प्राप्त है, जिसके चलते शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही हैं I
