राघवेन्द्र शर्मा उरई(जालौन)। समाजवादी पार्टी कार्यालय उरई में जिला महासचिव जमालुद्दीन के नेतृत्व में स्वतंत्रा संग्रामी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस एक भारतीय क्रांतिकारी थे। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक में हुआ था। वे नेताजी के नाम से जाने जाते हैं। सुभाष चंद्र बोस एक प्रभावशाली वक्ता और दूरदर्शी नेता थे। जिन्होंने देश के लिए सब कुछ निछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि नेताजी की जयंती 23 जनवरी को हर वर्ष मनाई जाती है। नेताजी की वीरता और नेतृत्व को मान्यता देने के लिए इस दिन को आधिकारिक तौर पर पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शो का पालन करते थे। सपा संस्थापक श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के आदर्शो पर चलकर पार्टी को मजबूत किया।वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के वीरता नेतृत्व को मानते थे। इसलिए समाजवादी लोग श्रदेय मुलायम सिंह यादव को भी नेता जी के नाम से जानते हैं। इसलिए समाजवादी पार्टी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन करती हैं। इस मौके पर जिला महासचिव जमालुद्दीन, प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह यादव, जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा,वेद प्रकाश यादव,महिला सभा जिलाध्यक्ष कुसुम लता सक्सेना माजिद सर , मैया दीन पांचाल,विवेक यादव,दशरथ सिंह पाल,नेतराम निरंजन, संतोष कोरी जीनू, पंकज दीक्षित,सुनील पाल, शैलेन्द्र श्रीवास,जिला सचिव प्रताप सिंह यादव, पारूल खरे,माया पाल,विमला वर्मा, अमित सागर, राघवेन्द्र यादव,रामबाबू कठैरिया, बब्बू राजा सिकरी,अनिल यादव,मनोज अहिरवार,आदि उपस्थित रहे।
