मनाया गया बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी का 70 वां जन्मदिवस

Blog

 

 सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
बांदा- दिनांक 15 जनवरी को मान्यवर कांशीराम पार्क नरैनी रोड बांदा में मंडल स्तरीय जन कल्याणकारी दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें माननीय बहन मायावती जी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का 70 वां वर्ष पूरा होने पर दीर्घायु की कामना की गई बहुजन जागरण जत्था कौशांबी की टीम ने समां बांधा मिशन गायक अश्विनी बौद्ध कौशांबी रहे।
वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की मुख्य अतिथि मां0 बल्देव प्रसाद वर्मा मंडल प्रभारी चित्रकूट धाम बांदा आये हुए लगभग 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में बहन कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का काम करना है ,सभी कार्यकर्ता आने वाले चुनावों में भी बसपा पार्टी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे ।

इस मौके पर अध्यक्षता जनाब रजा मोहम्मद मौदहा मंडल प्रभारी ,मानसिंह कुशवाहा मुख्य मंडल प्रभारी चित्रकूट धाम मंडल बांदा ,अवधेश कुमार दिनकर मुख्य मंडल प्रभारी चित्रकूट धाम बांदा ,चौधरी ध्रुव राम लोधी पूर्व मंत्री बसपा, रामशरण अनुरागी मंडल प्रभारी चित्रकूट धाम बांदा ,अशोक बौद्ध मंडल प्रभारी चित्रकूट धाम बांदा, रविंद्र कुमार वर्मा मंडल प्रभारी ज्ञान बाबू वर्मा मंडल प्रभारी चित्रकूट धाम बांदा ,रामसेवक प्रजापति जिलाअध्यक्ष बसपा बांदा,राजेंद्र कुशवाहा जिलाअध्यक्ष महोबा, जगदीश कुमार प्रजापति पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश ,लल्लू निषाद , सुल्तान प्रजापति प्रभारी तिंदवारी, सुखलाल बौद्ध, सुधीर चक्रवर्ती ,राजबहादुर निषाद ,मलखे श्रीवास, संतोष वर्मा सत्येंद्र राय सहित हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *