रोवर रेंजर जम्बूरी विवाद : राज्य सचिव जितेन्द्र साहू के कुप्रबंधन का नतीजा, भूमिका पर सवाल

Blog

दीनदयाल साहू की रिपोर्ट

रायपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की प्रथम रोवर रेंजर जम्बूरी विवादों में घिर गई है। कांग्रेस द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी मामले को लेकर हमला बोला है। इधर, राज्य सचिव जितेन्द्र कुमार साहू की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी के आयोजन से जुड़े सूत्रों की मानें तो भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य सचिव जितेन्द्र कुमार साहू के कुप्रबंधन के कारण टेंडर संबंधी विवाद खड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि राज्य सचिव की लापरवाही से व्यवस्था संबंध टेंडर की प्रक्रिया करने में देरी हुई। जितेन्द्र कुमार साहू की राज्य सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति 26 सितम्बर, 2025 को हुई थी। उस दौरान यह स्पष्ट था कि छत्तीसगढ़ की मेजबानी में प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी का आयोजन किया जाना है। बताया गया है कि राज्य सचिव ने पदभार ग्रहण करने के बाद जम्बूरी की कार्ययोजना तैयार करने के बजाए मनमानी करते हुए अपने उच्च अधिकारियों की अवहेलना भी शुरू कर दी थी। नवम्बर की शुरुआत में ही स्कूल शिक्षा विभाग ने जम्बूरी की तैयारी को लेकर लिखित निर्देश जारी किया था। इसके बावजूद राज्य सचिव जितेन्द्र कुमार साहू ने तैयारी को लेकर न कोई बैठक की और न ही समितियां बनाईं और न ही कोई पत्राचार किया। सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि जम्बूरी के टेंडर को लेकर बीते माह अखबारों में जो खबरें आईं उसमें राज्य सचिव जितेन्द्र कुमार साहू की भूमिका है। बताया जा रहा है कि टेंडर संबंधी जो खबरें प्रकाशित हुईं वे बेहद सटीक थीं। इतनी सटीक जानकारी मीडिया तक पहुंचाने में राज्य सचिव का हाथ होना बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि राज्य सचिव अपने उच्च अधिकारियों को इस मामले घसीटना चाह रहे थे। इसलिए उन्होंने मीडिया में अंदर की जानकारी लिक की और विवाद खड़ा किया। दूसरी ओर यह भी बताया जा रहा है कि राज्य जितेन्द्र कुमार साहू जम्बूरी की तैयारी के प्रति प्रारंभ से ही गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। राज्य सचिव द्वारा तैयारी को लेकर गुमराह करने का काम किया गया। जितेन्द्र कुमार साहू के कुप्रबंधन, मनमानी और अकड़ वाले व्यवहार को लेकर जम्बूरी की तैयारी में जुटे लोगों में भारी नाराजगी है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्यालय के पदाधिकारियों ने भी राज्य सचिव जितेन्द्र कुमार साहू के कुप्रबंधन को लेकर नाराजगी जाहिर की है। जितेन्द्र कुमार साहू को न केवल स्कूल शिक्षा मंत्री बल्कि बालोद जिले की कलेक्टर ने भी जमकर फटकार लगाई है। बताया गया है कि राज्य सचिव जितेन्द्र कुमार साहू की प्रतिनियुक्ति निरस्त करने को लेकर सांसद, रायपुर एवं संयुक्त अधिकारी कर्मचारी परिषद, छत्तीसगढ़ ने शिक्षा सचिव तथा मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इस पत्र में प्रतिनियुक्ति को नियमों के विपरीत बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *