जनजाति गौरव दिवस पर कुमरदा की छात्रा अल्पना सोरी सम्मानित*

Blog

 

शिव शर्मा की रिपोर्ट

राजनांदगांव।
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, जिला राजनांदगांव द्वारा 15 नवंबर 2025 को जिला ऑडिटोरियम में जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा स्पीकर डॉ. रमन सिंह शामिल हुए। उनके साथ कलेक्टर राजेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविंद्र वैष्णव एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कुमरदा, छुरिया की छात्रा अल्पना सोरी को उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा एवं उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
इस सम्मान के लिए विद्यालय के प्राचार्य मिलाप दास साहू विषय व्याख्याता श्री मितवेश डोंगरे श्रीमती रामकलिंद भूआर्य श्री अखिल पटेल श्री मनोज शर्मा श्रीमती कुमन ठाकुर श्रीमती विमलेश्वरी रामटेके बसंत यादव वीरेंद्र वैष्णव श्रीमती मृणालिका पांडेय श्री भागवत राम प्रेमन श्री मुकेश कुमार उइके श्रीमती भारती यादव समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने अल्पना सोरी की उपलब्धि को विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताते हुए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *