विजय द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार
सनत कुमार बुधौलिया
उरई । ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ के अन्तर्गत आज दिनाँक 04 जनवरी 2026 को जालौन मण्डी में बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहनों के विरुद्ध जागरुकता अभियान चलाया गया। उक्त उक्त अभियान में प्रवर्तन स्टाफ व भारी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।
राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल, जनपद-जालौन द्वारा उक्त जागरुकता अभियान में समस्त प्रकार के वाहनों जो बिना रिफ्लेक्टर के संचालित पाये गये उनमें रिफ्लेक्टर लगाया गया तथा कोहरे के दृष्टिगत वाहन चालकों को वाहन पर रेट्रो रिफ्लेक्टिप टेप लगाकर वाहन का संचालन करने की सलाह दी गयी व सभी को सुरक्षित परिवहन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया तथा सभी से अपील की गयी कि वह समस्त वैध प्रपत्रों के साथ वाहन का संचालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, ओवर स्पीड में वाहन न चलायें, गलत दिशा में वाहन न चलायें, बिना नम्बर प्लेट के वाहन का संचालन न करें, कोहरे में वाहन की गति सीमा कम रखें, कोहरे में दृश्यता कम होने की दशा में वाहन का संचालन न करें तथा वाहन को किसी सुरक्षित जगह पेट्रोल पम्प आदि पर खड़ी कर लें, जिससे किसी भी अप्रिय दुघर्टनाओं से बचा जा सके। साथ ही सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित अन्य नियमों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी व जागरुक किया गया।
