अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तगणों को किया गया गिरफ्तार।

Blog

 

      रिपोर्ट: राघवेन्द्र शर्मा

उरई (जालौन)। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल नेतृत्व में कोतवाली उरई पुलिस व थाना एएनटीएफ जनपद बाराबंकी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तगणों को किया गया गिरफ्तार।
मिली जानकारी के मुताबिककोतवाली उरई पुलिस व थाना एएनटीएफ जनपद बाराबंकी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 2 अभियुक्तगणों को
81.824 किलोग्राम नाजायज गांजा (कीमत करीब 15,00,000 रूपये) व एक अदद कार अल्टो 800 यूपी 92ए एम 1146व एक अदद एण्ड्राइड मोबाइल के साथ गिऱफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस सम्बन्ध मे पत्रकारों को जानकारी क्षेत्राधिकारी कालपी द्वारा दी गयी बाइट ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *