सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट
उरई । स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जल्द ही उरई से दिल्ली
उरई(जालौन) । स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जल्द ही उरई से दिल्ली जाने के लिए श्रमशक्ति एक्सप्रेस का ठहराव होगा। गुरुवार को जालौन गरौठा भोगनीपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद नारायणदास अहिरवार ने पत्रकारों से बातचीत में यह आश्वासन दिया है।
उन्होंने कहा कि कहा कि जनहित को ध्यान में रखकर पुष्पक एक्सप्रेस, काशी महाकाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, यशवंतपुर एक्सप्रेस व इंदौर पटना एक्सप्रेस का पुखरायां रेलवे स्टेशन पर ठहराव कराया जाएगा। कहा कि लोकसभा क्षेत्र के एनएच 27 हाइवे जो अभी फोरलेन बना हुआ है, जिस कारण इस हाइवे पर अधिक भीड़ व जाम लगा रहता है। साथ ही दुर्घटनाएं भी घटित हो रही हैं। इसको सिक्स लेन बनवाने के लिए सड़क परिवहन एवं राज्य को पत्र सौंपा गया है। इसके अलावा लोकसभा क्षेत्र एनएच 27 हाइवे स्थित उरई गोविंद होटल से संकट मोचन मंदिर के पास, आटा मेन रोड के पास, कानपुर देहात किसान सेवा आश्रम चेक पोस्ट के पास, उरई के बड़ागांव के पास, नगर पंचायत एट के पास व जोल्हुपुर में ओवरब्रिज का निर्माण कराने की बात केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन नितिन गडकरी से की गई है। इसके लिए मंत्री ने आश्वासन दिया है। उन्होंने जनपद में बार बार बाढ़ आने के समाधान के लिए कहा कि जल्द ही पचनद पर बांध की स्थापना की जाएंगी। जिसकी तैयारिया जोरों पर है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओ के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, दुर्घटना बीमा एवं मानदेय बढ़वाने की बात कही। साथ ही सैनिकों के लिए “वन रैक, वन पेंशन” योजना की मूल भावना के अनुरूप उत्पन्न विसंगतियों को दूर करने के लिए अविलंब ठोस व नियोजित कदम उठाने व पूर्व सैनिक को सम्मान गरिमापूर्ण एवं न्याय संगत पेंशन दिलवाने की बात उठाई है। वार्ता के दौरान एमएलसी मानसिंह यादव, राजीव शर्मा, प्रताप यादव, मुन्ना अंसारी, राजू अहिरवार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
जाने के लिए श्रमशक्ति एक्सप्रेस का ठहराव होगा। जालौन गरौठा भोगनीपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद नारायणदास अहिरवार ने यह जानकारी पत्रकारों से बातचीत में दी है।
उन्होंने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस, काशी महाकाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, यशवंतपुर एक्सप्रेस व इंदौर पटना एक्सप्रेस का पुखरायां रेलवे स्टेशन पर ठहराव कराया जाएगा। कहा कि लोकसभा क्षेत्र के एनएच 27 हाइवे जो अभी फोरलेन बना हुआ है, जिस कारण इस हाइवे पर अधिक भीड़ व जाम लगा रहता है। साथ ही दुर्घटनाएं भी घटित हो रही हैं। इसको सिक्स लेन बनवाने के लिए सड़क परिवहन एवं राज्य को पत्र सौंपा गया है। इसके अलावा लोकसभा क्षेत्र एनएच 27 हाइवे स्थित उरई गोविंद होटल से संकट मोचन मंदिर के पास, आटा मेन रोड के पास, कानपुर देहात किसान सेवा आश्रम चेक पोस्ट के पास, उरई के बड़ागांव के पास, नगर पंचायत एट के पास व जोल्हुपुर में ओवरब्रिज का निर्माण कराने की बात केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन नितिन गडकरी से की गई है। इसके लिए मंत्री ने आश्वासन दिया है।
