अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
काशीराम पार्क से ऑटो रिक्शा चालकों ने आज जुलूस निकालकर नगर पालिका परिषद बाँदा तक जोरदार प्रदर्शन किया।
ऑटो चालकों का कहना है कि पार्किंग व्यवस्था और प्रशासनिक कार्रवाई से वे काफी परेशान हैं। अपनी मांगों को लेकर चालक बड़ी संख्या में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए पालिका कार्यालय पहुंचे।
प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को वार्ता का आश्वासन दिया।
ऑटो यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
