सनत कुमार बुधौलिया// दीनदयाल साहू की रिपोर्ट
आज जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल की अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय में शासन द्वारा मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघ की संयुक्त परामर्दात्री बैठक संपन्न हुई।
बैठक में छत्तीसगढ़ कर्मचारीसंघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, शिक्षक कांग्रेस, शिक्षक फेडरेशन, समन्वयक संघ, सहित, विभिन्न संघो के जिला अध्यक्षों ने अपने संघों के माध्यम से पूर्व में जिला शिक्षा कार्यालय में प्रस्तुत किए गए एजेंडा के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जायसवाल से समस्याओं के समाधान किये। छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष, एवं शासकीय कर्मचारी अधिकारी महासंघ तथा संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक दीपक शर्मा द्वारा , अपने एजेंडा में चर्चा करते हुए शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया कि जिला समग्र शिक्षा को राज्य राज्य समग्र शिक्षा के उच्च कार्यालय द्वारा बजट आबंटन प्राप्त होने के बाद भी शालाओं को शाला अनुदान ,यूथ एवं इको क्लब, राशि,शाला प्रबंध समिति बैठक राशि,कम्युनिटी मोबिलाइजेशन की राशि , अप्राप्त है
कब तक प्राप्त हो सकेंगे ? तथा शीघ्र प्रदान किए जाने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से समक्ष चर्चा किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने शीघ्र ही जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अनुराग त्रिवेदी से चर्चा कर शालाओं को तत्काल राशि समय सीमा में शीघ्र आबंटित किये जाने हेतु छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ सहित सभी संघ के जिलाध्यक्षों को आश्वासन दिया ।विकासखंड शिक्षा कार्यालय में भविष्य में सेवानिवृत होने वाले शिक्षक तथा लिपिक कर्मचारियों के डुप्लीकेट सेवा पुस्तिका संधारण, तथा डुप्लीकेट सर्विस बुक में समस्त प्रकार के अवकाश का अंकन , वेतन वृद्धि शैक्षणिक योग्यता, अन्य अंकन , डुप्लीकेट पासबुक संधारण सर्वोच्च प्राथमिकता में किए जाने हेतु अपने एजेंडा पर चर्चा किया। एस आई आर ड्यूटी/, अभिहित अधिकारी ड्यूटी में सहायक शिक्षक और शिक्षकों को पूर्व की तरह उन्हें पदस्थ शाला में ड्यूटी लगाई जाने हेतु चर्चा किया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित सभी सघो को इस बात का आश्वासन दिया कि यथासंभव बी एल ओ तथा अभिहित अधिकारी की ड्यूटी उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चाबाद पदस्थ शाला में लगाए जाने हेतु समस्या का समाधानकिया।
परामर्शदात्री बैठक में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाअध्यक्ष, चंद्र कुमार चंद्राकर, नंदकिशोरसाहू, भूषण लालचंद्राकर, अमित महोबे, लिपिक वर्ग के लेखन साहू समन्वयक संघ के अध्यक्ष खनूजा, दिनेशसोनकर, गेवाराम नेताम तथा कर्मचारी अधिकारी जिला प्रकोष्ठ के प्रभारी वरिष्ठ लिपिक, रूपेंद्र साहू ,सहित सभी संघो के अध्यक्षों ने , संलग्नी कारण प्रभार सपना संबंधी , मेडिकल आबंटन ,संबंधी,अपने दिए गए एजेंडा के आधार पर चर्चा कर समस्याओं का समाधान किया। परामर्दात्री बैठक के अंत में, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी संघो की उपस्थिति और शांति और सौहार्द पूर्ण चर्चा हेतु आभार प्रदर्शन हेतु, कर्मचारी संघों के वरिष्ठतम कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष तथा शासकीय कर्मचारी अधिकारी महासंघ जिला संयोजक दीपक शर्मा को आभार प्रदर्शन हेतु निर्देशित कर बैठक का समापन किया गया।
