बच्चों एवं अभिभावकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का भी आयोजन किया गया

Blog

 

 

रिपोर्ट : राजेश कुमार मिश्रा

गया जी बिहार।      सीनियर दिल्ली स्कूल, उचौली,सरैया बाज़ार रोड़, खिज़रसराय, गया में आज दिनांक 15 दिसंबर 2025 को बच्चों के *पीरियॉडिक टेस्ट परीक्षा के अवसर पर अभिभावक–शिक्षक बैठक (पीटीएम)* का सफल आयोजन किया गया। इसी अवसर पर विद्यालय के माननीय *निदेशक श्री आलोक राज की प्रेरणादायक पहल पर बच्चों एवं अभिभावकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का भी आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर के लिए बुद्धा *हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट, एफसीआई के पास,* गया से अनुभवी चिकित्सकों को आमंत्रित किया गया। *चिकित्सा दल में जनरल फिजीशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. इंशा फातिमा, तथा बाल रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन) डॉ. शिवम शामिल थे। सभी चिकित्सकों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।*

स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। *शिविर के दौरान रक्तचाप जाँच, आँखों की जाँच, डाइट चार्ट संबंधी सलाह, निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवाओं का वितरण किया गया।* सभी अभिभावक अपना प्रिस्क्रिप्शन लेकर संतुष्ट एवं प्रसन्न दिखाई दिए।

 

 प्रेरणा मिली

यह कार्यक्रम *निदेशक श्री आलोक राज की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है कि सीनियर दिल्ली स्कूल केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देता है।*

कार्यक्रम के समापन पर *निदेशक आलोक राज द्वारा सभी चिकित्सकों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *