एसआईआर फॉर्म भरने में लोगों को हो रही परेशानी समय बढ़ाए जाने की उठी मांग

Blog

सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

बाँदा।      एसआईआर फॉर्म भरने के संबंध में लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर बांदा शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अफसाना शाह के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं समाजसेवियों ने जिला अधिकारी बांदा से मिलकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन की प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है। बुंदेलखंड, विशेषकर बाँदा जिले में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) दिन-रात मेहनत कर कार्य पूरा करने में जुटे हैं। लेकिन सीमित समय और भारी कार्यभार के कारण लोगों को एसआईआर फॉर्म भरने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस शहर कमेटी और सामाजिक संगठनों ने इस संबंध में कुछ प्रमुख मांगें उठाई हैं—मुख्य माँगें  1-  फॉर्म भरने की समय-सीमा बढ़ाई जाए वर्तमान समय-सीमा बहुत कम है, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोग फॉर्म नहीं भर पा रहे। इसलिए आयोग को अवधि बढ़ाए जाने पर विचार करना चाहिए। 2. जल्दबाज़ी में प्रक्रिया पूरी करने से अनेक नागरिक वंचित हो सकते हैं यदि इतनी जल्दी में एसआईआर प्रक्रिया पूरी की गई, तो बड़ी संख्या में पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल नहीं हो पाएगा, जो लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा। 3. 18 वर्ष से ऊपर सभी को वोटर बनने का अधिकार मिले जो भी नागरिक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, चाहे वे किसी भी वर्ग, जाति या धर्म से हों, उन्हें फॉर्म भरकर मतदाता बनने का पूरा अधिकार दिया जाए। किसी भी पात्र नागरिक को वंचित न किया जाए। 4. विकलांग एवं अशक्त नागरिकों के फॉर्म BLO स्वयं भरें बुंदेलखंड में अशक्त (अपेक्षाओं वाले) नागरिकों की संख्या अधिक है। ऐसे लोग स्वयं फॉर्म नहीं भर सकते, इसलिए BLO को निर्देशित किया जाए कि वे स्वयं जाकर उनके फॉर्म भरें। अफसाना शाह (अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी बाँदा), डॉ. के.पी. सेन (OBC), लक्ष्मी नारायण राजपूत (जिला अध्यक्ष, OBC), अशोक वर्धन कर्ण, पवन देवी कोरी (PCC), शंकर प्रसाद धुरिया, कृष्ण गोपाल धुरिया, छेदीलाल धुरिया, आदित्य सिंह (यूथ जिला अध्यक्ष), इस्लाम, शब्बीर सौदागर, अली बख्श, सुखदेव गांधी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *