नशे के सौदागरों पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Blog

 

 

शिव शर्मा छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ

 

बस्तर, ।     पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन करने वाले 02 आरोपीगण को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में दिनांक 07.11.25 को मुखबिर सूचना मिला कि 02 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश में ओडिशा रेलवे स्टेशन की कार पार्किंग में खड़े हैं की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया जो बोधघाट टीम के द्वारा मुखबिर के बताये स्थान में जाकर घेराबंदी की कार्यवाही कर संदेहियों का वहां मिलने पर उनसे उनका नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम संजय नाग पिता स्व उत्कल नाग, उम्र 21 वर्ष, नर्सरी कॉलोनी डोंगरीगुडा, जैपुर, उड़ीसा तथा समीर सागरिया पिता दयातारी सागरिया, उम्र 20 साल नर्सरी कॉलोनी डोंगरीगुडा, जैपुर, उड़ीसा का रहने वाला बताते हुए अपने संयुक्त कब्जे से बिक्री करने के लिए परिवहन करते रखे 02 पैकेट में कुल लगभग 03 किलो कुल किमती 30,000/ रूपये को पेश करने से उक्त मादक पदार्थ गांजा को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त करते हुए उक्त आरोपियो को गिरफ्तार कर आज दिनांक 08.11.25 को माननीय विशेष न्यायालय NDPS में न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उ. नि. – लोकेश्वर नाग
स उ नि – सतीश श्रीवास्तव
प्र.आर. – प्रकाश मनहर, अहिलेश नाग, सुनील मनहर
आरक्षक – होरी लाल आर्मो, युवराज, थानेन्द्र सिन्हा, विजय तिर्की, विपिन मिंज,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *