शिव शर्मा की रिपोर्ट
बस्तर। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक, श्री सलभ कुमार सिन्हा, के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली भोला सिंह राजपुत के नेतृत्व में टीम गठित कर वाहन चोरी करने वाले चोर के ऊपर कार्यवाही किया गया है
ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर में आज दिनांक 07/12/25 को मुखबिर सूचना के आधार पर वर्ष 2024 में महारानी अस्पताल से चोरी हुए वाहन चोर को टीम बनाकर घेराबंदी कर हिरासत में लेकर चोर के कब्जे से चोरी किए मोटर सायकल सफेद रंग हीरो होंडा वाहन क्रमांक cg 17 km 9842 को आरोपी के कब्जे से जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक भोला सिंह राजपूत
उनि. – अरुण मरकाम
सउनि कार्तिक सिन्हा
प्रधान आरक्षक – अनंत बघेल
आरक्षक – रवि ठाकुर ,रामसाय नागेश
