स्वदेशी जागरण मंच के संस्थापक ठेंगड़ी जी का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Blog

 

मुकेश सक्सेना की रिपोर्ट

उरई        आज दिनांक 10 नवंबर 2025 को सिटी सेंटर में स्वदेशी जागरण मंच, भारत विकास परिषद एवं हिंदू व्यापार संघ द्वारा सामूहिक रूप से जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष गुप्ता जिला अध्यक्ष व्यापार संघ ने की। मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रयाग नारायण त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम का संचालन संजीव सेपोलिया एवं श्रीमती अर्चना सिंह चौहान ने किया।

कार्यक्रम को संतोष गुप्ता जिला अध्यक्ष व्यापार संघ , ज्ञान सिंह, हरि मोहन पुरवार संरक्षक संस्कार भारती, लाल सिंह चौहान प्रांतीय संयोजक स्वदेशी जागरण मंच, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा जी ,राकेश गुप्ता गंगा समग्र विकास जिला प्रमुख ,उमाकांत गुप्ता नगर प्रमुख भारत विकास परिषद ,उमेश चंद जी नगर अध्यक्ष व्यापार संघ ,लखनलाल चंदेरिया प्रांतीय पदाधिकारी भारत विकास परिषद ,महेंद्र भाटिया समाजसेवी, धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ आदि लोगों ने संबोधित किया। जिसमें सभी ने स्वदेशी वस्तुओं का वस्तुओं को अपनाए का आवाहन किया जिससे कि हमारा लक्ष्य 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का आवाहन किया तथा विदेशी शक्तियों के सामने सिर ना झुकने पाये इसके लिए स्वदेशी अपनाओ देश की आन, मान ,शान बचाओ का नारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *