करंट की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत

Blog

 

सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

बांदा । शहर कोतवाली क्षेत्र के पीली कोठी में मजदूरी करते समय करंट लगने से मजदूर की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। आपको बता दे बांदा शहर के पीली कोठी में जमीन पर पड़े खुले तार में करंट आने से नाली निर्माण में काम कर रहे मजदूर को करंट का जोरदार झटका लग गया। जिसको अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक शिव धनी पुत्र झब्बु निवासी काशीपुर थाना मतौंध का रहने वाला था। बताया गया की पीली कोठी में नाला निर्माण का कार्य चल रहा था उसी में मजदूरी कर रहा था। बताया गया कि नाला निर्माण करते समय नंगी तार में करंट आने की वजह से शिव धनी चपेट में आ गया, और जोरदार करंट लग गया। साथी मजदूरों के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *