*सिंदूर सुपर लीग सीजन -1 के मैच में पृथ्वी डेडली हिटर्स ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Blog

 

सुनील सक्सेना की रिपोर्ट

– जे के क्रिकेट क्लब के गौरवपूर्ण 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जाबांज सैनिकों के पराक्रम एवं शौर्य के सम्मान में जे के क्रिकेट अकादमी के तत्वधान में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी श्रीनाथ विहार बांदा में आज लीग मैच तेजस ईगल स्ट्राइकर्स एवं पृथ्वी डेडली हिटर्स के बीच खेला गया ।टाॅस जीतकर पृथ्वी डेडली हिटर्स ने तेजस ईगल स्ट्राइकर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए तेजस ईगल स्ट्राइकर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 1141 रनों का स्कोर बनाया जिसमें बल्लेबाज विदित त्रिपाठी 37 रन एवं सुप्रीत सोम त्रिवेदी 34 एवं लकी बौद्घ 17 रनों का योगदान दिया जबकि पृथ्वी डेडली हिटर्स की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज कप्तान अनुवरुल अन्नू 3 एवं सादिक अली विकेट रहें ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी पृथ्वी डेडली हिटर्स ने 19.4 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रनों का निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करते हुए रोमांचक तरीके से एक विकेट से मैच जीत लिया ।जिसमें रवि कुमार गिल्लू ने सर्वाधिक 53 रनों का योगदान दिया ।तेजस ईगल स्ट्राइकर्स की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज अभय शुक्ला 4 विकेट रहें । अनवरुल अमीन(अन्नू ) को उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द पुरुस्कार से नवाजा गया । मैच में एम्पायर की भूमिका का निर्वहन रेहान जूनियर एवं रवि चावला तथा स्कोरिंग की भूमिका रोहित सिंह ने निभाई । कमेन्ट्रेटर की भूमिका में आदिल अहमद अनिल मिश्रा, रवि धुरिया रहे । मैन ऑफ द का पुरुस्कार श्री चन्द्रमौली भारद्वाज जी( समाजसेवी ),श्री अंकित कुशवाहा ( डायरेक्टर भागवत प्रसाद एजुकेशन ग्रुप) श्री सुनील सक्सेना वरिष्ठ पत्रकार (समाजसेवी) के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया । इस अवसर पर पंकज राजपूत, अजय कुमार,रवि धुरिया, जीतेन्द्र शुक्ला, सादिक अली, ,रेहान सीनियर, कमलेश राजपूत,राम मिलन गुप्ता, सुप्रीत सोम त्रिवेदी, ,दीपक श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा,रवि मूलचंदानी, आदिल अहमद,ललित प्रताप,रेहान जूनियर, आसिफ अली, मयंक रवि चावला , अन्नू भाई ,अमन त्रिवेदी , वेद प्रकाश, अनिल सिंह अभय शुक्ला , सुजाद उद्दीन खान , मुफीद , हर्षित सिंह , अतुल सहित तमाम प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी, वरिष्ठ क्रिकेटर एवं क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे । कल का मैच का मैच अग्नि न्यूक्लियर ब्लास्टर एवं जगुआर पैंथर्स लायन के बीच खेला जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *