सुनील सक्सेना की रिपोर्ट
मौसम में अचानक बदलाव एवं बढ़ती ठंड को देखते हुए हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बांदा संस्था की टीम की ओर से अलीगंज स्थित संस्था के कार्यालय से सीज़न का पहला कंबल वितरण किया गया जिसमें लगभग एक सैकड़ा ज़रूरत मंद परिवारों एवं बच्चों को कंबल उपलब्ध कराए गए जिसको पाकर ज़रूरत मंद परिवारों एवं बुजुर्गों, महिलाओं के चेहरों में खुशी देखी गई ठंड की शुरुआत में ही कंबल मिलने से लाभार्थियों का कहना था कि संस्थाएं ज्यादा ठंड बढ़ने का इंतजार करती है और पहले कंबल नहीं बाटती है हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन ग्रुप का बहुत आभार जो उन्होंने ठंड की शुरुआत में ही ज़रूरत मंद परिवारों का ख्याल रखा और कंबल उपलब्ध कराएं इस अवसर पर आयोजन समिति हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बांदा संस्था के संरक्षक हसन उद्दीन सिद्दीकी,संस्था के अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान,वरिष्ठ सहयोगी मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना,वरिष्ठ सहयोगी नज़रे आलम, उपाध्यक्ष जावेद खान,उपाध्यक्ष मोहम्मद फरहान, कलीम उल्ला खान,सचिव उमर अली,उपसचिव आसिफ मसूदी, उपसचिव गफ्फार खान, संगठन मंत्री शेख रिज़वान,कोषाध्यक्ष अनस उल्लाह खान एड,शाखा प्रमुख खाईपार अली, शाखा प्रमुख भरत हार्डवेयर,शाखा प्रमुख मर्दननाका मोहम्मद नफीस,वरिष्ठ सहयोगी में सैयद आबिद अली,आरिफ खान, शिफात खान,हनी खान,विक्की खान,सनी,इमाम रेहान,शाखा प्रमुख शादाब हुसैन,सूचना मंत्री इरफान सभासद,कानूनी सलाहकार समीर उलहक़ एड.,जुगनू पूर्व सभासद, उरूज़,शाखा प्रमुख हसीब,कार्यालय प्रभारी इमरान,इस्लामुद्दीन,ब्रज बिहारी आदि ने आए हुए मेहमानों और ज़रूरत मंद परिवारों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के सभी पदाधिकारियों ने संस्था के संरक्षक हसन उद्दीन सिद्दीकी साहब का जोरदार स्वागत किया। टीम द्वारा अवगत कराया गया कि आगे भी सर्दी की रातों में ज़रूरत मंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए संस्था के लोग सड़क किनारे सो रहे ज़रूरत मंदो में कंबल उपलब्ध कराने का कार्य हर साल की तरह इस साल भी करती रहेगी।
