शिव शर्मा छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ
जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा:-निरंतर सक्रिय एवं रचनात्मक गतिविधियों के साथ अपने ग्रामवासियों की सुध लेने वाले ग्राम गढ़िया के युवा सरपंच भरत कश्यप ने गढ़िया एकलव्य आवासीय स्कूल का आज दौरा किया शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि बस्तर के गांव में प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत है तो उन्हें निखारने की, किसी भी तरह की जरूरत और समस्याओं के लिए मैं अपने ग्राम वासियों के साथ बच्चों का व्यवस्था तंत्र के साथ खड़ा हूं! आज गढ़िया के सरपंच भरत कश्यप एकलव्य स्कूल पहुंचे एवं वहां के शिक्षण कार्य, सुविधा के साथ जरूरतों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से चर्चा किया एवं उनका हाल जाना,वहीं उन्होंने शिक्षकों से चर्चा कर स्कूल गतिविधियों की जानकारी ली एवं उन्हें आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान गांव के वार्ड पंच निरंजन बघेल, तुलसी मण्डावी आदि उपस्थित थे।*
