पुरेना में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण

Blog

      शिव शर्मा की रिपोर्ट

 

छुईखदान_ भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के मंशानुरूप आज इकतीस अक्टूबर को शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन के द्वारा सर्व प्रथम लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की संक्षिप्त जीवनी की कुछ अंश को बताया गया कि किस तरह वह लौहपुरुष बने छोटे छोटे से संकल्पों से मनुष्य कैसे महान बन जाता है उसके बाद राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाया गया कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयास करूंगा।मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से के रहा हूं जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका।मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।आज के कार्यक्रम में प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा एवं शाला की समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *