संतोष कुमार सोनी,, सोनू करबरिया
नरैनी क्षेत्र में गोपाष्टमी पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पनगरा गौशाला, पड़मई गौशाला एवं पिपरहरी गौशाला, मोतियारी गौ शाला, नगर पंचायत नरैनी की गौ शाला एवं गुढ़ा कला के सियारपाखा की गौ शाला में गौ सेवकों द्वारा गौ पूजन, आरती वंदना और गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गोपाष्टमी का यह पावन पर्व कार्तिक शुक्ल अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गौ चराने का कार्य आरंभ किया था, इसलिए यह दिन गौ माता की पूजा, सेवा और संरक्षण का प्रतीक माना जाता है।
कार्यक्रम के दौरान विनोद कुमार दीक्षित के साथ सभी गौ सेवकों ने गौ माता का पूजन कर आरती उतारी और श्रद्धाभाव से गौवंशों को केले, गुड़ और हरा चारा खिलाया। पूरे परिसर में भक्ति और सेवा का वातावरण व्याप्त रहा।
इस पावन आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
श्री विनोद दीक्षित जी(अनाथ गौ सेवा समिति नरैनी),
श्री कांत मिश्रा जी, सौरभ शर्मा
सोनू करवरिया,
अमन करवरिया, सिद्धार्थ चौबे, विधायक गिरि, शौर्य, शशिकांत,
राजकुमार कोटेदार
तथा अन्य अनेक गौ भक्त एवं ग्रामवासी, जिन्होंने गौ सेवा का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम में उपस्थित गौ सेवकों ने कहा कि —
गौ माता भारतीय संस्कृति की आधारशिला हैं। उनकी सेवा और संरक्षण ही सच्ची मानव सेवा है। गौशालाओं में नियमित सेवा, चारा एवं उपचार की व्यवस्था करना हम सबका दायित्व है।”
गोपाष्टमी के इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और गौ सेवा भावना का माहौल रहा।
अंत में उपस्थित सभी गौ सेवकों ने सामूहिक रूप से नारा लगाया।
“जय गौ माता! – गौ सेवा ही सच्ची मानव सेवा!

