ग्राम बोदेला में लोकधारा कार्यक्रम  के आयोजन की तैयारी

Blog

शिव शर्मा की रिपोर्ट

 

राजनांदगांव।नवरात्रि दशहरा के पावन पर्व पर ग्राम बोदेला में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में दिनांक 8 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार को रात्रि 8:00 बजे से छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकधारा तिलक राजा कृत रायपुर छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति कार्यक्रम रखा गया है।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय दलेश्वर साहू विधायक डोंगरगांव, अध्यक्षता माननीय मधुसूदन यादव महापौर राजनांदगांव नगर निगम, विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय गुलाब वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजनंदगांव,माननीय महेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य राजनांदगांव, श्रीमती जया तिमेश साहू जनपद सदस्य डोंगरगांव, माननीय श्रीमती सीमा साहू सरपंच ग्राम पंचायत बोदेला,माननीय श्रीमती निर्मला जितेंद्र सिन्हा पूर्व जनपद सदस्य डोंगरगांव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।यह जानकारी ग्राम प्रमुख हीरामन साहू एवं महेंद्र वर्मा कुंदन साहू ने दी तथा आसपास के क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *