अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, बांदा ने अमावस्या पर्व पर चित्रकूट जा रहे हजारों तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए अतर्रा रोड स्थित उत्सव मैरिज हॉल के बाहर तीसरे दिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण अभियान किया। शिविर में यात्रियों को आवश्यक दवाएं, प्राथमिक उपचार की सामग्री, बैंडेज और शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया।
इस सेवा अभियान का संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। संस्था के सचिव अमित सेठ ‘भोलू’ ने बताया कि रेड क्रॉस का उद्देश्य “नर सेवा नारायण सेवा” और “मानवता हमारा धर्म” के संकल्प को धरातल पर उतारना है। अमावस्या के अवसर पर दूर-दराज के जनपदों से चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष शिविर लगाया गया है।
साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की प्रचार पुस्तकों को गुजरने वाले श्रद्धालुओं को वितरित की गईं।
शिविर में डॉ. एसपी सिंह डॉ अर्चना भारती डॉक्टर आरिफ भाई ने स्वास्थ्य परामर्श दिया, जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। इस दौरान प्रदेश सदस्य भैरव अग्रवाल, डॉ दिनेश दीक्षित, उपसभापति मयंक श्रीवास्तव, राज्य शाखा सदस्य सुनील सक्सेना, पंकज रावत अशोक ओमर संत कुमार गुप्ता पन्नालाल धुरिया, नईम नेता, विष्णु कुमार ओमर, विमल गोयल, अभिषेक श्रीवास्तव, मोहम्मद यार खान सहित रेड क्रॉस के अनेक सदस्य सेवा कार्य में जुटे रहे।
तीर्थयात्रियों ने रेड क्रॉस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा और मानवीय संवेदना का अनुकरणीय उदाहरण बताया।