अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। 50वीं जूनियर बालक (जोन-8) ओपन स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप-2026 के लिए जिला कबड्डी एसोसिएशन, बांदा द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय ट्रायल का सफल आयोजन किया गया। एसोसिएशन के सचिव कमल किशोर यादव ने बताया कि आगामी 8/9 सितंबर को गाजियाबाद स्थित आर्य बंधु पब्लिक स्कूल, सादत नगर (इकला) गाजियाबाद में आयोजित होने वाली चैम्पियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
ट्रायल में जिले के 45 खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल और कबड्डी की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंतिम चयन के बाद 14 सदस्यीय टीम घोषित की गई, जो गाजियाबाद में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
चयनित खिलाड़ी
शिवम (बांदा), नंद (बांदा), पंकज (गुरह), दिव्यांशु (बांदा), अनिल (बांदा), रितेश (बांदा), अमित पाण्डेय (पैलानी), ईशू (बांदा), राज (चिल्ला), लवकुश (नरैनी), मनोज (बबेरू), सिद्धांत (बांदा), शिवमूरत (कालिंजर) और अजय (बांदा)।
टीम के कोच शानू खान (बांदा ) तथा टीम मैनेजर प्रवीण पांडे (अतर्रा) बनाए गए हैं।
सचिव कमल किशोर यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता की विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाली दोनों टीमें आगामी सुपर लीग में प्रतिभाग करेंगी। साथ ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश टीम और आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में चंद्रमौली भारद्वाज विजयपाल सिंह, शानू खान, शाहिद अन्ना, कोषाध्यक्ष सुनील सक्सेना, कंचन यादव राजेंद्र कुमार सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। अंत में कमल किशोर यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और पूरी टीम को चैम्पियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।