ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। जॉइंट मजिस्ट्रेट जालौन द्वारा खाद्य एवं रसद विभाग के माध्यम से स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित कराने तथा आमजन की राशन कार्ड संबंधी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय कार्यों के बेहतर संचालन एवं खाद्यान्न वितरण से संबंधित शिकायतें न आने की स्थिति में जॉइंट मजिस्ट्रेट द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाने का भी संज्ञान लिया गया है।
इसी क्रम में पूर्ति विभाग की ओर से जनपदवासियों से अपील की गई है कि यदि किसी पात्र व्यक्ति को राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने अथवा खाद्यान्न प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या आ रही हो, तो इसकी जानकारी तत्काल विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा सके।
पूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि पात्र लाभार्थियों को शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता के साथ खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाना विभाग की प्राथमिकता है तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
