अधिवक्तागण सप्ताह के प्रति बुधवार को रहेंगे अवकाश पर

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा।       जिला अधिवक्ता संघ, बाँदा के सभी अधिवक्तागण सप्ताह के प्रति बुधवार को अपना विधि व्यवसाय (वृत्तिक व्यवसाय) नहीं करेंगे तथा पूर्णरूप से न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

साथ ही आमसभा में सर्वसम्मति से यह भी तय किया गया है कि जिला अधिवक्ता संघ, बाँदा द्वारा पूर्व से जारी प्रति शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने के निर्णय को वापस लिया जाय, इसलिए अब समस्त अधिवक्तागण प्रति शनिवार को पूरी क्षमता से अपना विधि व्यवसाय करेंगे और सम्पूर्ण न्यायालयीय कार्य करेंगे।
अतः आपसे अनुरोध है कि अपने अधीन समस्त न्यायालयों को सूचित करने की कृपा करें और सहयोग प्रदान करने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *