*योगी सरकार के ‘मिशन रोजगार’ से चमकी बुंदेलखंड के युवाओं की किस्मत*

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

*बांदा: ।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘मिशन रोजगार’ को बुंदेलखंड की धरती पर पंख लग रहे हैं। युवाओं के सुनहरे भविष्य की गारंटी बन चुकी प्रदेश सरकार के प्रयासों के तहत गुरुवार को बांदा में एक दिवसीय मेगा रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। सेवायोजन निदेशालय, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) के निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, चित्रकूटधाम मण्डल-बाँदा परिसर में सजे इस मेले ने बुंदेलखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए तरक्की के नए द्वार खोल दिए हैं। मेले में नौकरी की आस लेकर पहुंचे युवाओं को बड़ी कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद हाथों-हाथ जॉब ऑफर थमा दिए। जिससे युवाओं के चेहरे खिल उठे।

*नामी कंपनियों ने किया सीधा चयन, युवाओं को मिला तोहफा*

गुरुवार प्रातः 10 बजे से शुरू हुए इस रोजगार मेले में देश और प्रदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। युवाओं का सीधा चयन करने के लिए मुख्य रूप से आमधन-ई प्राईवेट लिमिटेड, ब्राइट फ्यूचर प्राईवेट लिमिटेड और जयशक्ति बायोटेक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड जैसी नामी कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे थे। बुंदेलखंड के सुदूर इलाकों से आए करीब 135 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न पदों के लिए उत्साहपूर्वक आवेदन किया। कंपनियों के पैनल द्वारा कड़ी साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद योग्यता के आधार पर 101 बेरोजगार अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन कर उन्हें तत्काल नियुक्ति का रास्ता साफ किया गया।

*रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, सीएम योगी का किया गुणगान*

नियुक्ति पत्र पाते ही युवाओं और उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। युवाओं ने पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जमकर गुणगान किया। अभ्यर्थियों ने कहा कि पहले बुंदेलखंड के युवाओं को रोजगार के लिए बड़े शहरों की ठोकरें खानी पड़ती थीं लेकिन योगी सरकार ने अब उनके घर पर ही बड़ी कंपनियों को बुलाकर रोजगार का सुनहरा अवसर दे दिया है। यह मेला बुंदेलखंड के विकास और युवाओं के स्वावलंबन में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

*अधिकारियों ने दी बधाई, कहा- निरंतर जारी रहेंगे प्रयास*

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, चित्रकूटधाम मण्डल-बांदा के सहायक निदेशक वकील अहमद अंसारी ने चयनित सभी युवाओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशानुरूप युवाओं को रोजगार से जोड़ने का यह अभियान आगे भी इसी तरह पूरी पारदर्शिता के साथ जारी रहेगा और आज यहां पर 101 युवाओं को नौकरी मिली है। जिन्हें मैं बधाई देता हूं और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। इन्होंने कहा कि समय समय पर हम इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन कराते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *