अनिल सक्सेना की रिपोर्ट*
हज यात्रा को और आसान और सफल बनाने के लिए व आज़मीन-ए-हज की तैयारी के सिलसिले में एक *हज-2027 हेतु जागरूकता एवं प्रचार प्रसार कार्यक्रम* मदरसा दारुल उलूम रब्बानियां, नरैनी रोड, बांदा में सैयद मेराज मसूदी अकील मियाँ शहर काज़ी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ , मुख्य हज ट्रेनर हाजी आरिफ़ खान (हज कमेटी ऑफ़ इंडिया) ने बताया कि इस प्रोग्राम में हज कमेटी उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य कमरुद्दीन जुगनू का आगमन हुआ, जिसमें कमरुद्दीन जुगनू ने हज यात्रा 2026 से वापस आए हज यात्रियों से सुझाव लिये गए, साथ ही आगामी हज यात्रा 2027 में इरादा किए हुए हज यात्रियों से संवाद किया गया , सभी ने हज यात्रा की सभी वक्ताओं ने जरूरी हिदायत पूरी तफसील से बयां की गयी व सफ़र से जुड़ी ज़रूरी हिदायतें भी बताई । हज यात्रा को और बेहतरीन करने के लिये ज़रूरी सुझाव भी लिए गए, मदरसा के प्रधानाचार्य सैयद अबरार मियाँ में सभी का आभार जताया, कार्यक्रम के बाद माननीय सदस्य ने बांदा पैरामेडिकल कालेज, तिंदवारा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया और मरीजों को फल वितरित किए, चेयरमैन मकबूल अली खान ने मुख्य अतिथि को मेमेंटो और शाल देकर सम्मानित किया, कार्यक्रम में शहर काजी मौलाना अक़ील मियां, सैयद अबरार मियां, मुख्य हज ट्रेनर हाजी आरिफ खान, मकबूल अली खान, जरीना खातून, सईद अहमद पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, रमजान खान, मुफ़्ती मुज़फ्फर हुसैन, मौलाना शहाबुद्दीन, मौलाना जिया, मौलाना रफीक उल्ला, क़ारी नूरुल हसन, जहांगीर मोहम्मद, अहमद रज़ा, मौलाना यासिर मसूदी, सै• फैज़ान शम्स हाश्मी सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा…
