पुलिस थाना दलौदा प्रभारी रविन्द्र प्रताप डांगी व टीम की प्रभावी कार्यवाही चोरी हुई XUV 300 कार को बरामद करने में मिली सफलता 

Blog

 

 

दलौदा/मंदसौर(तुलसीराम राठौर)–मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी संपत्ति संबंधी अपराधो में त्वरित कार्यवाही करने हेतु मध्यप्रदेश के सभी जिलों मे अभियान संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे जिला मन्दसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के द्वारा अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिहं बघेल एवं SDOP महोदय मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि रविन्द्र प्रताप डाँगी थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम द्वारा दलोदा थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक चार पहिया महिन्द्रा कंपनी की XUV 300 वाहन को बरामद करने में सफलता प्राप्त की। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना दलौदा क्षेत्र से दिनांक 07.06.26 को कस्बा दलौदा के कृष्णा आटोडील के बाहर रखी चार पहिया वाहन की चोरी हो जाने की घटना के संबंध में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया बाद थाना प्रभारी दलोदा द्वारा गठित टीम को रवाना कर घटना स्थल के आसपास व रुट के करीबन 100 से अधिक सीसीटीवी केमरो व टोल नाको के फुटेज देखे गये तथा अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों को एकत्र कर चोरी गयी XUV 300 कार व अज्ञात आरोपीयो की संभावित स्थानो पर तलाश की जाकर विश्वश्नीय मुखबीरो से सुचना संकलन कर अपने व्यवसायिक कौशल का उपयोग कर चोरी की

 

 

महिन्द्रा XUV 300 वाहन कीमती 08 लाख रुपये को बरामद करने में सफलता प्राप्त की। जप्त मश्रुका- महिन्द्रा कंपनी की XUV 300 जिसका रजि.क्र.MP09WD4137 कीमती 08 लाख रुपये।

सराहनीय कार्य उनि रविन्द्र प्रताप डाँगी थाना प्रभारी दलौदा, उनि राधेश्याम पंवार, आर. 385 अनिल आर्य, आर.867 लाजपतराय सेन, आर. 701 मुजीब रहमान व टीम का विशेष योगदान  रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *