केंद्रीय पूजा महोत्सव की  एक आवश्यक बैठक संपन्न

Blog

      सुनील सक्सेना की रिपोर्ट

आज मंडपम सभागार में बांदा केंद्रीय पूजा महोत्सव की        एक आवश्यक बैठक रखी गई जिसमें पूरे शहर के स्थापित दुर्गा पंडालो के सभी पदाधिकारी केंद्रीय समिति के पदाधिकारी एवं पुलिस प्रशासनएवं जिला प्रशासन नगर पालिका विद्युत विभाग जल संस्थान के अधिकारी भी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता बांदा केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने की कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत जी द्वारा किया गया । बैठक में पंडालून से आए पदाधिकारी ने मांग की हमारे मोहल्ले में जहां मूर्ति स्थापित कर रहे हैं वहां पर रोड खराब है नालियां टूटी पड़ी है गंदगी का ढेर लगा है साफ-सफाई एवं रोड़ एवं नालियों की मरम्मत की जाएp 10 दिन मदिरा की दुकानों को पूर्णता बंद रखा जाए शहर को बिजली कटौती से मुक्त रखा जाए जगह-जगह जो तार नीचे लटक रहे हैं उनको तत्काल ऊपर कर दिया जाए सुबह तीन बजे से महिलाएं मंदिरों को पूजा के लिए जाती है तो सभी पंडालो में प्रमुख मंदिरों में एवं जगह-जगह पुलिस एवं महिला पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए भारी वाहनों का शहर के अंदर प्रवेश वर्जित किया जाए समित के महामंत्री भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत जी ने सभी समिति के पदाधिकारीयो से कहा कि आप लोग अपने पंडालो में स्वच्छता का विशेष ध्यान दें और मधुर ध्वनि में ही भक्ति मय गीत को बजाये। प्रमुख संरक्षक राजकुमार शिवहरि जी ने समिति के समक्ष पदाधिकारी से अनुरोध किया कि हमारा यह नवरात्रि के पर व ऐतिहासिक पर्व है इसको हम लोगों को बड़ा जोश के साथ मनाना है और अनुशासन में रहते हुए इसको बड़ी धूमधाम एवं भव्यता से मानना है राजकुमार राज जी ने कहा कि आवारा जानवरों पर 10 दिन के लिए रोक लगनी चाहिए प्रकाश साहू ने कहा कि अभी समय है विसर्जन घाट को जल्द से ठीक कराया जाए बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमान शिवराज जी ने समिति के सभी पदाधिकारी को स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा पुलिस व्यवस्था हर समय 24 घंटे उपलब्ध रहेगी नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला ने भी स्पष्ट किया कि प्रशासन के जो भी कार्य हैं चाहे वह नगर पालिका द्वारा हो विद्युत विभाग द्वारा हो जल संस्थान द्वारा हो उसको शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा और हर तरह का सहयोग प्रशासन करेगा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजकुमार राज्, प्रकाश चंद्र त्रिपाठी चंद्र मोहन बेदी प्रकाश साहू अशोक गुप्ता बीके सिंह बड़े भैया श्रीमती विनोद जैन प्रभाकर सिंह चंदेल उत्तम सक्सेनामनोज जैन नारायण धुरिया मुन्ना नंद सरस्वती महाराज जी अभिषेक पांडे रमाशंकर राजपूत लखन राजपूत संजय काकुनिया नगर पालिका अधिशासी अधिकारी श्री चंद चौधरी सीओ सिटी छोटू धुरिया रजत रावत राकेश गुप्ता दादू राजेश गुप्ता शिवम चौरसिया अमित गुप्ता नईम नेता रजत सेठ शैलेंद्र वर्मा यशराज गुप्ता धीरेंद्र सिंह गौतम धीरू अवधेश गुप्ता कालका प्रसाद गुप्ता अशोक कुमार ओमर अंकित पांडे जितेंद्र राज साहू लव सिन्हा शैलेंद्र कुमार वर्मा जसराज गुप्ता अवधेश गुप्ता सनी धुरिया अमित साहू मनीष नगरिया सुरेश गुप्ता कान्हा गोपाल चंद्र अवस्थी शिव प्रसाद अवस्थी पन्नालाल धुरिया श्लोक द्विवेदी कार्तिकेय गुप्ता संतोषी मिश्रा पार्वती गुप्ता मयंक निगम अमन यादव बाबूराम निषाद सहित सभी समितियां के पदाधिकारी केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *