विद्यार्थी परिषद ने पं. जे.एन. कॉलेज से महाराणा प्रताप चौक तक मशाल यात्रा निकालकर दर्ज कराया विरोध 

Blog

         S

 

  सुनील सक्सेना की रिपोर्ट

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विगत पिछले 75 वर्षों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहितों व छात्रहितों के लिए आवाज बुलंद करता आ रहा है । इसी के निमित श्री रामस्वरुप मेमोरियल विश्वविद्यालय लखनऊ में विद्यार्थियों से लगातार की जा रही अवैध वसूली, भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के विरोध में संवैधानिक रूप से शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों व लखनऊ महानगर के ABVP कार्यकर्ताओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन एवं आईएएस संजय प्रसाद की मिलीभगत से पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया ।। सह जिला कार्तिकेय गुप्ता रामजी ने बताया की पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्याल से महाराणा प्रताप तक मशाल यात्रा निकाल कर विरोध दर्ज कराया । और पूरे प्रदेश में मशाल जुलूस के माध्यम से विरोध दर्ज किया । और साथ ही कार्तिकेय गुप्ता ने चेतावनी देती हुए कहा की विद्यार्थी परिषद ने 48 घंटे का समय दिया । अगर विश्वविद्यालय व आईएएस संजय प्रसाद के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं होती तो लखनऊ में बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे । इस मौके में प्रांत सह मंत्री दिव्यांशु मिश्रा ,प्रांत सह स्वलंबी भारत संयोजक स्वतंत्र साहू , नीतीश निगम , सुभाष त्रिपाठी, रजत त्रिवेदी , श्लोक द्विवेदी, अर्पित द्विवेदी, युवराज सिंह ,योगेश चंदेल , अनिल पाल , अजय गौतम , दिव्यांश त्रिवेदी शशांक पाठक , आलोक सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *