अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा जनपद के मवई बाइपास चौराहा स्थित कथा स्थल पर आयोजित बाबा बागेश्वर धाम की विशाल दिव्य कथा के द्वितीय दिन श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया

इस पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के माननीय मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, बांदा के प्रभारी मंत्री श्री नंद गोपाल ‘नंदी’ जी, राज्य मंत्री श्री मन्नू लाल कोरी, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री रामकेश निषाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल जी, परम पूज्य संत कुरसेजा धाम, परम पूज्य संत मधुकर शिवा जी, बांदा विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी, महोबा विधायक श्री राकेश गोस्वामी, विधान परिषद सदस्य श्री जितेंद्र सिंह सेंगर, गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री राजेश सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जे.पी. अनुरागी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री बृजकिशोर गुप्ता, एमएलसी प्रतिनिधि श्री रणविजय सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती बासु, चेयरमैन श्री विवेकानंद गुप्त, पूर्व चेयरमैन श्री राजकुमार राज, पूर्व चेयरमैन श्रीमती विनोद जैन, सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कथा के दौरान बाबा बागेश्वर धाम की ओजस्वी वाणी ने श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और सनातन संस्कृति से जोड़ते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया। जयकारों, भजनों और मंत्रोच्चार से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा।

आयोजक श्री प्रवीण सिंह जी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनांक 18 को बाबा बागेश्वर धाम का दिव्य माया दरबार आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-प्रदेश से आए श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस दिव्य दरबार को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
यह विशाल कथा आयोजन आगामी 20 जनवरी तक जारी रहेगा और बांदा की धरती पर यह आध्यात्मिक महोत्सव जनमानस में आस्था, संस्कृति और सनातन मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
