12वीं शरीफ के अवसर पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन* _शहर कमेटी मर्दाना नाका द्वारा किया गया रक्तदान_

Blog

 

     सुनील सक्सेना की रिपोर्ट

शहर कमेटी मर्दन नाका बांदा के तत्वाधान में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय बांदा में किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 विजेन्द्र सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा, अपर सीएमओ डॉ0 अजय कुमार,सीएमएस पुरुष चिकित्सालय बांदा डॉ0 किशुन कुमार ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।
रक्तदान शिविर के शुभारंभ के अवसर पर जेड सोनू शुक्ला इम्तियाज मनीष आदि लोगों ने रक्तदान कर आगामी पैगंबर साहब के जन्म दिवस के अवसर पर शबाब हासिल किया।
रक्तदान के समय शहर कमेटी मर्दन नाका के संस्थापक अबरार सिद्दीकी (मुन्ना), महासचिव मोहम्मद अलीम, अध्यक्ष हाजी गुफरान कमर, सलाहकार जुल्फिकार सिद्दीकी, जीशान उल हक, सेर्वर्स ऑफ़ लाइफ से अध्यक्ष सलमान खान,सलाहकार/ मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना,इरशाद हुसैन, पीआरओ ब्लड बैंक प्रमोद द्विवेदी, प्रमोद यादव,आसिम,रमन आदि समस्त ब्लड बैंक स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *