*सपनों को साकार करने के लिए खुश रहना जरूरी : एसडीएम रिंकू सिंह राही*

Blog

 

 

*ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। नगर स्थित सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप का समापन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जालौन रिंकू सिंह राही (आईएएस) तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. नितिन मित्तल उपस्थित रहे।

समारोह में मुख्य अतिथि ने समर कैंप में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों को बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खुश रहना और सकारात्मक सोच बनाए रखना बेहद आवश्यक है। प्रमाण पत्र प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. नितिन मित्तल ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की रुचियों को प्रोत्साहित कर उनमें रचनात्मकता का विकास करना तथा उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारना रहा है।

समर कैंप के दौरान बच्चों ने तैराकी, स्केटिंग, नृत्य, क्राफ्ट सहित विभिन्न मनोरंजक एवं शैक्षिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वल्पाहार ग्रहण किया। समर कैंप के संयुक्त प्रभारी शुभम कश्यप एवं सान्या खन्ना ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *